स्वास्थ्य विभाग की सीएजी रिपोर्ट पेश
नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सीएजी की रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट से अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए काम के दावों की पोल खुलती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से पेश की गई सात पन्नों की रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे की कमी है। नर्स और डॉक्टर्स की संख्या पर्याप्त नहीं है। महिलाओं के स्वास्थ्य प्रोग्राम में फंडिंग की कमी है। साथ ही एंबुलेंस में जरूरी उपकरण नहीं हैं और आईसीयू की भी कमी है। सीएजी रिपोर्ट के...