heavy snowfall

  • भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर के राजमार्ग बंद

    Jammu Heavy Snowfall :- जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटों के दौरान भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के कारण कश्मीर की ओर जाने वाली सभी सड़कें बुधवार को बंद रहीं। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण यातायात निलंबित कर दिया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे श्रीनगर और जम्मू में यातायात नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने से पहले यात्रा न करें। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग को साफ करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस बीच, घाटी में जाने वाले अन्य सभी राजमार्ग जैसे...

  • आयरलैंड में कम तापमान और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

    Ireland Yellow Alert :- आयरलैंड की मौसम विज्ञान सेवा ने पूरे देश के लिए कम तापमान और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, जिसमें रात के समय तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है। मेट ईरेन ने गुरुवार को कहा, चेतावनी गुरुवार शाम 5 बजे से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक लागू रहेगी। राष्ट्रीय मौसम विभाग ने यात्रा करने में कठिनाई के साथ-साथ उम्रदराज लोगों के लिए कई तरह की समस्याओं की चेतावनी दी है। आयरलैंड के सबसे प्रसिद्ध सोशल मीडिया कार्लो वेदर के एलन ओ'रेली ने स्थानीय मीडिया को बताया कि रविवार से तापमान में...

  • केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी अगले 2 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    Kedarnath-Badrinath Dham :- उत्तराखंड में ठंड और शीत लहर का प्रकोप जारी है। लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त है। वहीं दूसरी तरफ लंबे इंतजार के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। जनवरी का पहला पखवाड़ा बीत जाने के बाद बुधवार से पहाड़ों पर मौसम खराब हुआ और देखते ही देखते चारों धाम -- गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई। धामों में बर्फ की सफेद चादर बिछनाी शुरू हो गई। धाम का नज़ारा अत्यंत मनमोहक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार जारी अलर्ट में पहाड़ो पर बर्फबारी का अनुमान लगाया गया...

  • भारी बर्फबारी के बीच ओस्लो हवाईअड्डा बंद

    Oslo Airport :- भारी बर्फबारी के कारण नॉर्वे की राजधानी क्षेत्र में ओस्लो का मुख्य हवाई अड्डा बंद है। बर्फबारी के चलते परिवहन के अन्य साधन भी बुरी तरह बाधित हैं। ओस्लो हवाई अड्डे से सभी प्रस्थान दोपहर एक बजे तक रोक दिए गए थे। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने नॉर्वे के राष्ट्रीय प्रसारक एनआरके के हवाले से बताया कि बुधवार दोपहर को लैंडिंग भी बंद हो गई। हवाईअड्डे के संचालक एविनोर के संचार प्रबंधक कैथरीन फ्रैमहोल्ट के हवाले से कहा गया है कि हवाईअड्डे के कई घंटों तक बंद रहने की आशंका है, क्योंकि बर्फबारी इतनी तेज थी कि कुछ...