विवाद के बाद डिलीट हुआ सरमा का वीडियो
गुवाहाटी/नई दिल्ली। असम में विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा किसी तरह से हिंदू और मुस्लिम का ध्रुवीकरण बढ़ाना चाहते हैं। बांग्लादेशी मुस्लिमों को मियां मुसलमान कह कर उनको प्रताड़ित करने के लिए लोगों को उकसाने के बाद उनका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से बना एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे गोल टोपी लगाए मुस्लिम दिखने वाले एक व्यक्ति पर बंदूक से निशाना लगा रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने यह वीडियो डिलीट कर दिया। हालांकि डिलीट होने से पहले यह वीडियो वायरल हो गया था और कांग्रेस ने इसे लेकर आपत्ति जताई...