हाईजैक सिग्नल के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली। विमान सेवाओं में हादसों, पैनिक और गड़बड़ियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार, 14 अक्टूबर को फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान एआई 2030 की बुधवार सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि, अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को विमान से हाईजैक का सिग्नल मिला था। उसने यह जानकारी जयपुर एटीसी से साझा की गई। इसके करीब 45 मिनट बाद विमान को सुबह 9.45 बजे जयपुर में उतारा गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि पायलट की गलती से अलर्ट मैसेज जारी हो गया। हालांकि, पूछताछ में...