एचआईएल उन खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद होगा जो टीम से बाहर हैं: सलीमा टेटे
बेंगलुरू। हॉकी इंडिया लीग (HIL) सात साल के अंतराल के बाद इस साल दिसंबर में धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। झारखंड की रहने वाली भारतीय महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे (Salima Tete) का सपना अगले साल की शुरुआत में अपने घरेलू मैदान पर महिला लीग फाइनल खेलने का है। इस साल की शुरुआत में हरेंद्र सिंह के भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान संभालने के बाद कप्तान नियुक्त की गई मिडफील्डर ने हॉकी इंडिया लीग के लिए अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मैं एचआईएल के लिए बहुत उत्साहित हूं, यह सात साल बाद फिर से शुरू हो...