हिमंता चुने गए नेता, कल लेंगे शपथ
गुवाहाटी। हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनेंगे। रविवार को उनको फिर से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सरमा को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद सरमा ने नड्डा के साथ जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उनको मंगलवार, 12 मई को सरकार बनाने का न्योता दिया। हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को सुबह 11 बजे लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...