ठाकरे व दुबे में जुबानी जंग
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें हिंदी सिखा दी है। दरअसल, ठाकरे ने दुबे पर पलटवार करते हुए एक कार्यक्रम में हिंदी में कहा, ‘‘आप मुंबई आइए। मुंबई के समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे।’’ इससे पहले महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर दुबे ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘तुमको पटक पटक के मारेंगे।’’ ठाकरे के ताजा बयान के बाद दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?” ‘मराठी मानुष’ के मुद्दे पर...