Holika Dahan

  • यूपी के इस गांव में नहीं होता होलिका दहन

    सहारनपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) के एक गांव में 'होलिका दहन' (Holika Dahan) नहीं किया जाता है। बरसी गांव का मानना है कि अगर यहां होलिका दहन किया जाएगा तो भगवान शिव के पैर जल जाएंगे और इसलिए 'होलिका दहन' नहीं किया जाता है। स्थानीय महिलाएं होली की पूर्व संध्या पर 'होलिका दहन' करने के लिए बगल के गांव में जाती हैं। बरसी में भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह महाभारत (Mahabharata) जितना पुराना है, और इस लोकप्रिय कथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मान्यता के अनुसार, मंदिर...

  • मप्र में दो दिन होलिका दहन

    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में होलिका दहन (Holika Dahan) दो दिन होग। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर (Ujjain Mahakaleshwar Temple) सहित प्रदेश के अन्य बड़े मंदिर में आज होलिका दहन किया जाएगा। महाकालेश्वर मंदिर में तो आज बाबा महाकाल को फूल अर्पित कर होली खेली गई। भारतीय पंचांग के अनुसार पूर्णिमा दो दिन होने के कारण छह और सात मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास (Phalgun Month) के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि पर होलिका पूजन की मान्यता और परंपरा है। लगभग 28 साल बाद पूर्णिमा दो दिन है इसलिए होलिका दहन दो दिन किया...

  • नोएडा में 31 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144

    नोएडा। गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में आगामी त्योहारों के चलते 31 मार्च तक धारा-144 निषेधाज्ञा लागू की गई है। पुलिस ने बताया कि 7 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan), 8 को होली व शबे बारात और 22 मार्च नवरात्र (Navratri) और 30 को राम नवमी (Ram Navami) का पर्व होगा। ऐसे में लॉ एंड ऑर्डर (Law and Order) की स्थिति बनी रहे इसलिए ये फैसला लिया गया है। इस दौरान किसी भी स्थान पर अब पांच से ज्यादा लोग इकह्वा नहीं हो सकते। अपर पुलिस उपायुक्त कानून एवं व्यवस्था, दिनेश कुमार सिंह (Dinesh Kumar Singh) ने बताया कि...