होर्मुज का रास्ता बंद करेगा ईरान
नई दिल्ली। परमाणु ठिकाने पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने बड़ा फैसला किया है। उसने तेल की सबसे अधिक सप्लाई का रास्ता यानी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला किया है। ईरान की संसद ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। हालांकि, इस फैसला अंतिम नहीं है। इस पर अंतिम मंजूरी ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल देगी। गौरतलब है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है। यह ओमान की खाड़ी, ओमान, ईरान, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के बीच है।...