पटना भी होटलों में एक “हॉट ट्रैवल डेस्टिनेशन”!
हाल में ‘द इकोनॉमिस्ट’ ने जब भारत को होटलों के लिए “दुनिया का सबसे हॉट ट्रैवल डेस्टिनेशन” बताया, तो उसने शुरुआत गोवा या जयपुर से नहीं, बल्कि बिहार से की। हाँ, वही बिहार। और ख़ासतौर पर पटना में खुले नये ताज होटल से — जो गंगा के किनारे है, जहाँ नींबू पानी ज़रूरत से ज़्यादा महँगा है और सजावट बेहद न्यूनतम। वैसे लेख की टोन थोड़ी चुटीली थी, जैसे पूछ रहा हो — “भला ये किसने सोचा था?” क्योंकि सच कहें तो, दस साल पहले पटना में ताज खोलने की कल्पना भी अकल्पनीय थी। वर्षों तक बिहार का नाम आते...