दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म भारत
नई दिल्ली। इस साल की गर्मी भारत में रिकॉर्ड तोड़ रही है। एक दिन पहले यानी गुरुवार तक दुनिया के तीन सबसे गर्म शहरों में एक भारत का था और पांच सबसे गर्म शहरों में दो भारत के थे। लेकिन शुक्रवार को दुनिया के सबसे गर्म 22 शहरों में तापमान 47 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया और सभी 22 शहर भारत के थे। देश के ज्यादातर हिस्सों में खास कर उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है और लोगों का जीवन बेहाल हुआ है। राजधानी दिल्ली सहित देश के दूसरे कई हिस्सों में भयानक गर्मी के...