सोनिया गांधी कर्नाटक में करेंगी चुनाव प्रचार, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
नई दिल्ली। स्वास्थ्य कारणों से कर्नाटक में चुनाव प्रचार (election campaign) से अब तक दूर रहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) शनिवार को हुबली (Hubli) में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। चुनावी राज्य में यह उनकी पहली जनसभा होगी। इस खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दक्षिणी राज्य में आक्रामक रूप से प्रचार कर रहे हैं, जहां 10 मई को मतदान होगा। सोनिया गांधी पिछले साल 6 अक्टूबर को कर्नाटक के मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं और राहुल...