आईडीबीआई बेच रही है सरकार, कनाडा की कंपनी खरीदेगी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आईडीबीआई बैंक को बेचने का फैसला कर लिया है। बुधवार, 14 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी अपनी 60.72 फीसदी हिस्सेदारी कनाडा के अरबपति प्रेम वत्स की कंपनी फेयरफैक्स को बेचेंगे। अपनी हिस्सेदारी बेच कर सरकार और एलआईसी को 52,877 करोड़ रुपए मिलेंगे। इससे पहले भारत सरकार ने विनिवेश का सबसे बड़ा फैसला एयर इंडिया को बेचने का किया था। टाटा समूह को सिर्फ 18 हजार करोड़ रुपए में एयर इंडिया बेच दिया...