पत्रकारों से बदसलूकी पर पूरी बटालियन निलंबित, आईडीएफ ने दी सफाई
वेस्ट बैंक में पत्रकारों से बदसलूकी और उन्हें हिरासत में लेने के मामले में इजराइली सेना ने सख्त एक्शन लिया है। आईडीएफ ने सोमवार को पूरी बटालियन को सस्पेंड कर दिया और रिजर्व बटालियन की ऑपरेशनल गतिविधियों पर भी रोक लगा दी। यह बटालियन नेत्जाह यूनिट का हिस्सा है। सेना के मुताबिक, बटालियन को तुरंत वेस्ट बैंक से हटाकर ट्रेनिंग पर भेजा गया है, और जांच पूरी होने तक यह किसी ऑपरेशन में शामिल नहीं होगी। बटालियन को प्रोफेशनल और एथिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, और मामले में शामिल सैनिकों पर अलग से कार्रवाई होगी। आईडीएएफ ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट...