IND vs AUS: SCG में 47 जीत का इंतजार, सिडनी से खाली हाथ लौटेगी टीम इंडिया या टूटेगा इंतजार?
ind vs aus sydney test: भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा, जब मेलबर्न टेस्ट में हार ने जीत और ड्रॉ की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। नए साल की शुरुआत से पहले फैंस को अब उम्मीद है कि टीम इंडिया सिडनी टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन करेगी। लेकिन अगर इतिहास पर नजर डालें तो सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पिछले 47 सालों में भारतीय टीम को इस मैदान पर सिर्फ एक जीत हासिल हुई है। यह जीत भी 1978 में आई थी। इसके बाद से SCG...