छात्र संगठनों के प्रदर्शन में राहुल
नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से जुड़ी पार्टियों के छात्र संगठनों की ओर से आयोजित प्रदर्शन में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए। दिल्ली के जंतर मंतर पर ‘इंडिया’ ब्लॉक के छात्र संगठनों ने देश भर में बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। छात्र संगठन नई शिक्षा नीति, विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों पर यूजीसी के प्रस्तावित दिशा निर्देशों को वापस लेने और छात्र संघों को बहाल करने की मांग कर रहे थे। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी ने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है और सरकार इस मुद्दे पर चुप है। राहुल ने कहा कि...