India-Bangladesh Tension

  • राजनयिक मर्यादा के खिलाफ

    मोहम्मद युनूस ने अनावश्यक विवाद खड़ा किया है। बांग्लादेश अपने अंदरूनी मामलों में क्या फैसला करता है, यह उसका संप्रभु अधिकार है। मगर वह किसी अन्य देश के राज्यों के संबंध में कोई संदेश दे, यह अधिकार उसके पास नहीं है। यह निर्विवाद है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस ने अपनी चीन यात्रा के दौरान भारत के अंदरूनी हिस्सों की चर्चा कर कूटनीतिक मर्यादा के खिलाफ आचरण किया। उन्होंने भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों की अनधिकृत चर्चा की। प्रयास संदेश देने का था कि बांग्लादेश से कारोबारी रिश्ता किस हद तक चीन के लिए फायदेमंद है। मगर...