चीन की शर्तों पर संबंध बहाली
भारत और चीन के संबंधों फिर पहले जैसे बहाल होते जा रहे हैं। गलवान घाटी में दोनों देशों के सैन्य बलों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद संबंधों में तल्खी आई थी। हालांकि तब भी चीन से व्यापार कम नहीं हुआ था। परंतु कुछ शर्तें और नियम जरूर भारत की ओर से बनाए गए थे। अब उन सबमें ढील दी जाने लगी है। भारत ने हाल ही में चीन की चार ऊर्जा कंपनियों को भारत में ऊर्जा सेक्टर में टेंडर डालने की अनुमति दी है। सोचें, दुनिया भर के देश चीन की ऊर्जा कंपनियों को दूर रख रहे हैं...