भारत तेल भंडार की चिंता में
नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40 फीसदी तेल होरमुज की खाड़ी से होकर आता है। इतना ही करीब 50 फीसदी एलएनजी और 80 फीसदी पीएनजी होरमुज की खाड़ी से आता है। यह भी ध्यान रखने की जरुरत है कि भारत एलपीजी का स्टॉक नहीं रखता है। इसलिए होरमुज की खाड़ी बंद...