India-Nordic Summit

  • भारत-नॉर्डिक सम्मेलन में शामिल हुए मोदी

    नॉर्वे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 19 मई को तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और कानून का सम्मान के नरजिए से भारत और नॉर्डिक देशों को स्वाभाविक साझेदार हैं। नॉर्डिक देशों में नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन शामिल हैं। इन देशों के प्रधानमंत्री इस सम्मेलन में शामिल हुए। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्डिक देशों के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में यह साझेदारी और आगे बढ़ेगी। इससे पहले मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ओर्पो और...

  • भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आज

    ओस्लो। मंगलवार, 19 मई को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें हिस्सा लेंगे। सम्मेलन से पहले मोदी ने कहा कि यह उनके नॉर्डिक समकक्षों से मुलाकात का शानदार अवसर होगा। इस सम्मेलन में नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के नेता शामिल होंगे। भारत-नॉर्डिक सम्मेलन पहली बार 2018 में स्टॉकहोम और दूसरी बार 2022 में कोपेनहेगन में हुआ था। इस बार बैठक में ग्रीन एनर्जी, डिजिटलाइजेशन, रक्षा सहयोग, जलवायु परिवर्तन और आर्कटिक नीति जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की नॉर्वे यात्रा उनके पांच...