सबसे बड़ा रुपैया!
पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के कारण भारत के साथ बनी उसकी दुश्मनी क्रिकेट के सौदागरों के लिए रेवेन्यू का बड़ा जरिया बनी हुई है। इसी भावना को नकदी में तब्दील कर बोर्ड, खिलाड़ी, प्रायोजक, ब्रॉडकास्टर, मेजबान आदि सब मालामाल होते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होता, तो अनुमान है कि आईसीसी, प्रायोजकों, ब्रॉडकास्टर और मेजबान स्टेडियम आदि सबको मिलाकर ढाई से तीन हजार करोड़ रुपये तक का साझा नुकसान होता। यही वो आकंड़ा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को पाकिस्तान की मान-मनौव्वल करने के लिए मजबूर कर दिया। यहां तक कि इस कोशिश में उसने...