भारत समिट में आने वालों को सरकार ने रोका
हैदराबाद। कांग्रेस की ओर से हैदराबाद में आयोजित दो दिन के भारत समिट के पहले ही दिन बड़ा विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि दुनिया भर से इस सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे लोगों में से अनेक लोगों को विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने रोक दिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दावा किया है कि ऐसे लोग, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार से सवाल पूछते हैं उनको इस समिट में आने से रोका गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तो आगे बढ़ कर यह दावा किया है कि...