डंडा खाएं या गाजर?
यह मोदी सरकार को तय करना है कि वह अमेरिकी “दंड” को स्वीकार करती है, अथवा कम टैरिफ के लालच को? एक प्रतिशत कम टैरिफ का लालच आकर्षक लग सकता है, लेकिन ट्रेड डील के अपने नुकसान हैं। मुहावरा है- कैरट एंड स्टिक। जब कोई अपनी किसी बात पर दूसरों को राजी कराने के लिए धमकी और लालच दोनों का सहारा ले, तब इसे मुहावरे के जरिए उसके नजरिए को समझाया जाता है। सामने मौजूद व्यक्ति धमकी से राजी हो, या लालच से- परिणाम समान ही होता है। अब भारत के सामने अमेरिका के डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन ने यही विकल्प...