Indian

  • भारतीयों को ईरान छोड़ने की सलाह

    नई दिल्ली। ईरान में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। 18 दिन से चल रहे जन विद्रोह में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को एक दिन में तीन सौ शवों को दफनाया गया। कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या ढाई हजार से ज्यादा हो गई है। हालांकि ब्रिटेन की एक वेबसाइट का दावा है कि 12 हजार लोगों की मौत हुई है। इस बीच भारत ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है। हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए बुधवार को भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की। भारत सरकार की...

  • भारतीयों में देश छोड़ने की होड़

    पहले कुछ आंकड़ों से ही बात शुरू करते हैं। ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट यानी ओईसीडी की ओर से सोमवार, तीन नवंबर को इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक 2025 जारी किया गया। इसके मुताबिक 2023 में सवा दो लाख भारतीयों ने ओईसीडी समूह के देशों की नागरिकता हासिल की। इस अवधि में पूरी दुनिया से करीब 28 लाख लोगों ने ओईसीडी देशों की नागरिकता ली है, जिसमें अकेले भारत से सवा दो लाख लोग हैं। भारत के बाद दूसरे स्थान पर फिलीपींस है, जिसके एक लाख 32 हजार लोगों ने 2023 में ओईसीडी देशों की नागरिकता हासिल की है। तीसरे स्थान...

  • ईरान से लौटेंगे एक हजार भारतीय

    नई दिल्ली। इजराइल और ईरान के बीच आठ दिन से चल रही जंग के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है। ईरान ने भारतीय छात्रों और अन्य नागरिकों को वहां से निकालने के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया है। इससे भारतीयों को निकालना आसान हो जाएगा। गौरतलब है कि ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है, जिसके तहत अगले दो दिन में एक हजार भारतीय वापस लाए जाएंगे। इससे पहले 110 भारतीयों को आर्मेनिया के रास्ते भारत लाया जा चुका है। बताया गया है कि ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत सरकार अगले...