Indian High Commission

  • भारत से फिर व्यापार वार्ता के लिए ब्रिटेन की खालिस्तानी समूहों पर नकेल कसने की योजना

    नई दिल्ली। पिछले महीने खालिस्तानी समूहों (Khalistani group) द्वारा लंदन में भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) पर हमलों को लेकर भारत ने यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के साथ व्यापार वार्ता को रोक दिया है। द टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 19 मार्च को हुई घटना की निंदा करने में ब्रिटेन की विफलता पर नाराजगी व्यक्त की है। द टाइम्स की रिपोर्ट ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा, भारतीय तब तक व्यापार के बारे में बात नहीं करना चाहते जब तक कि ब्रिटेन खालिस्तानी चरमपंथ की निंदा सार्वजनिक रूप से नहीं करता है। रिपोर्ट में आगे कहा...

  • दिल्ली पुलिस ने लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी प्रदर्शन का मामला दर्ज किया

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने लंदन (London) में 19 मार्च को भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) के बाहर हुए विरोध-प्रदर्शन के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता, गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है, क्योंकि इन गैरकानूनी कृत्यों को विदेश में कथित तौर पर भारतीय नागरिकों ने अंजाम दिया। भारतीय उच्चायोग में 19 मार्च को हुई घटना पर विदेश मंत्रालय से एक रिपोर्ट मिलने पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली...