Indian Navy Officers Released

  • आखिर आई अच्छी खबर

    कतर में सजायाफ्ता भारतीय नौ सेना के पूर्व कर्मचारियों की रिहाई की खबर सुखद आश्चर्य की तरह आई है। बेशक इसे संभव करा पाना भारत सरकार की एक बड़ी कूटनीतिक सफलता है। ये कर्मी कतर की एक नौवहन कंपनी में नौकरी करने गए। लेकिन उन्हें वहां इजराइल के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले साल कतर की एक अदालत ने उन्हें इस जुर्म में मौत की सजा सुना दी। लाजिमी है कि इस घटनाक्रम से भारतवासी आहत थे। उसके बाद संभवतः भारत सरकार ने इस मुद्दे को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। दिसंबर में जब संयुक्त राष्ट्र...