मिश्रित वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला
भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 6 अंक की गिरावट के साथ 74,553 और निफ्टी 10 अंक की मामूली तेजी के साथ 23,390 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। मेटल और डिफेंस शेयरों में तेजी थी। निफ्टी मेटल और निफ्टी इंडिया डिफेंस शीर्ष गेनर्स थे। निफ्टी एफएफसीजी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी फार्मा, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी पीएसई, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी एनर्जी गेनर्स थे। वहीं, निफ्टी आईटी, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी पीएसयू बैंक लूजर्स थे। सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, बीईएल, कोटक...