ईरान ने भारत का जहाज रोका
नई दिल्ली। अमेरिका की ओर से एकतरफा युद्धविराम बढ़ाए जाने के बावजूद पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं हो रहा है। ईरान होर्मुज की खाड़ी पर अपना नियंत्रण बनाए हुए है। उसने होर्मुज की खाड़ी के निकल रहे तीन जहाजों को रोक कर उन पर कब्जा कर लिया है। इसमें एक जहाज भारत आ रहा था। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड यानी आईआरजीसी ने होर्मुज की खाड़ी में इस जहाज को रोक कर कब्जे में ले लिया है। ईरान ने आरोप लगाया है कि जहाज बिना इजाजत होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहा था। लाइबेरिया के फ्लैग वाला एपामिनोडेस...