हवाईअड्डों पर अफरातफरी, उड़ानों का संकट
देश के हवाईअड्डों पर कई दिनों से अफरातफरी है। एक कारण इंडिगो का संकट है। सस्ती सेवा के नाम पर मनमानी कीमत वसूलने वाली इस कंपनी ने जरुरत से बेहद कम पायलट रखे और जब नागरिक विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने पायलट व दूसरे चालक दल के सदस्यों के कामकाज की शर्तों में बदलाव किया तब भी कंपनी ने पायलटों की संख्या बढ़ाने की जरुरत नहीं समझी। इस मनमाने रवैए के कारण पिछले दिन में उसकी करीब एक हजार उड़ानें रद्द हुई हैं। कंपनी प्रबंधन का अहंकार ऐसा है कि उसने यात्रियों को समय से पहले सूचना देने की भी...