इंदौर में सिर्फ चार मरे?
भोपाल। इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीला पानी पीकर कितने लोगों की मौत हुई है? मृतकों के परिजनों की बात मानें, अस्पतालों के रिपोर्ट देखें और मीडिया में मरने वालों की बताई जा रही संख्या और उनकी तस्वीरों की गिनती करें तो शुक्रवार की शाम तक 15 लोगों की मौत हुई है। लेकिन शुक्रवार को ही राज्य सरकार ने हाई कोर्ट को बताया कि सिर्फ चार लोगों की मौत हुई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि दो सौ लोग अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 35 लोग आईसीयू में हैं। इस मामले में हाई कोर्ट में...