आईएनएस विक्रांत पर राफेल मरीन की सफल लैंडिंग
पणजी। राफेल मरीन लड़ाकू विमानों के भारतीय नौसेना में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। इससे हिंद महासागर में भारत की ताकत और बढ़ेगी। असल में गुरुवार, 29 अक्टूबर को एक बड़ा परीक्षण सफल हुआ है। फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल मरीन ने भारत के स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर पहली बार सफल लैंडिंग की। यह लैंडिंग अपने पहले ही प्रयास में पूरी तरह सटीक और सफल रही। आईएनएस विक्रांत पर हुई इस लैंडिंग को भारतीय नौसेना में इन विमानों को शामिल करने से पहले, उन्हें नौसेना के विमानवाहक पोत ऑपरेशंस में एकीकृत करने की दिशा में...