संस्थाओं का जवाबदेह होना अच्छी बात है
संस्थाओं का जवाबदेह होना और जन भावना के अनुरूप काम करना लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि कई बार जन भावना को संतुष्ट करना संविधान और कानून सम्मत नहीं होता है। फिर भी लोकतंत्र में जनता की ताकत सबसे बड़ी है और सभी संस्थाएं कम से कम सिद्धांत रूप में जनता के लिए ही काम करती हैं। हाल के दिनों में यह परिघटना देखने को मिली है कि संसद से लेकर सरकार और अदालतों तक तमाम संस्थाएं जन भावना को महसूस कर रही हैं और जन दबाव में फैसला कर रही हैं। इसे अच्छा संकेत मानना चाहिए। हालांकि इसमें...