ब्याज दरों में बदलाव नहीं
मुंबई। मौद्रिक नीति की दोमासिक समीक्षा नीति की बैठक के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। महंगाई की आशंका बढ़ी है इसके बावजूद रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की है। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा है। इससे आवास और वाहन के लोन महंगे नहीं होंगे और कर्ज की किस्तें नहीं बढ़ेगी। हालांकि रिजर्व बैंक ने 2027 के वित्त वर्ष में महंगाई के अनुमान को 4.6 फीसदी से बढ़ा कर 5.1 फीसदी कर दिया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने...