आईएसएस पर भारत का पहला कदम
नई दिल्ली। भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है। पहली बार भारत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन यानी आईएसएस पर पहुंचा है। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला गुरुवार की शाम को तीन अन्य एस्ट्रोनॉट्स के साथ आईएसएस पर पहुंचे। उनका यान गुरुवार, 26 जून को शाम ठीक चार बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा। 28 घंटे के सफर के बाद शुभांशु आईएसएस पहुंचे हैं। आईएसएस पर डॉकिंग के करीब दो घंटे बाद ठह बजे स्पेस स्टेशन का दरवाजा खुला और सभी एस्ट्रोनॉट अंदर दाखिल हुए। शुभांशु ने आईएसएस से अपने पहले संदेश में कहा कि यह कोई उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं...