आईपीएल की भव्यता!
निर्विवाद है कि आईपीएल ने क्रिकेट को सिर्फ कारोबार बना दिया है। फिर भी सरकार की प्राथमिकताएं ऐसी हैं कि इससे होने वाले मुनाफों पर कोई टैक्स नहीं लगता। जिस देश में अनुसंधान प्रयोगशालाओं को जीएसटी देना होता है, वहां ये मेहरबानी क्यों? रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की पहली जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण अपनी पारंपरिक भव्यता के साथ पूरा हुआ। इस पूरे दौर में एक ही टीम साथ बने रहने वाले एकमात्र खिलाड़ी विराट कोहली को भी इस ट्रॉफी को उठाने का अवसर मिला। उनके प्रशंसकों के लिए यह संतोष का पहलू है। मगर इस टूर्नामेंट...