मुनीर के पंच बनने से भारत क्यों परेशान हो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया मे चल रही जंग में मध्यस्थता करने के लिए अपने जैसा पंच चुना। ट्रंप ने अपने ‘फेवरिट फील्ड मार्शल’ आसिम मुनीर को यह जिम्मेदारी सौंपी की वे अमेरिका की ओर से तैयार किया गया 15 सूत्री शांति प्रस्ताव ईरान तक पहुंचाएं। हालांकि इससे ज्यादा भूमिका पाकिस्तान की नहीं दिख रही है। इसी भूमिका में तुर्किए भी है और मिस्र भी। ध्यान रहे पाकिस्तान अगर अपने को अल्लाह के आदेश से बना देश बताता है और मुस्लिम दुनिया की रहनुमाई का दावा करता है तो तुर्किए भी खलीफा के राज को जिंदा करने...