बदले समीकरण के साथ
अमेरिका जिस प्रस्ताव पर बातचीत के लिए तैयार हुआ, उसमें सर्व-प्रमुख बात होरमुज जलडमरूमध्य पर ईरान की संप्रभुता को स्वीकार करना है। अमेरिकी मीडिया ने भी कहा है कि ईरान होरमुज से गुजरने वाले जहाजों पर ‘टॉल टैक्स’ लगाता रहेगा। ईरान की दस शर्तों को वार्ता का आधार स्वीकार कर अमेरिका युद्धविराम के लिए राजी हुआ, यह 39 दिन चली लड़ाई का वह नतीजा है, जिसके अर्थ को गले उतारने में अभी दुनिया को वक्त लगेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के युद्धविराम का एलान करने के बाद सोशल मीडिया पर अपने पहले पोस्ट में डॉनल्ड ट्रंप ने कहा- ‘हमें...