ईरान में और भड़की जंग
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जंग की आग और भड़क गई है। युद्ध शुरू होने के 29वें दिन शनिवार को इजराइल ने ईरान के अंदर 50 लड़ाकू विमानों से हमला किया तो दूसरी ओर ईरान ने इजराइल के साथ साथ पांच खाड़ी देशों पर हमला किया। इस बीच हूती विद्रोही भी इस लड़ाई में ईरान की ओर से शामिल हो गए हैं। इसके बाद यमन की तरफ से इजराइल पर हमले का खतरा बढ़ गया है। ध्यान रहे ईरान के साथ साथ इजराइल की लड़ाई लेबनान से भी चल रही है। भीषण बमबारी के बीच उसने लेबनान से सात गांव...