ईरानी विदेश मंत्री भारत आएंगे!
नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले बंद हो गए हैं लेकिन पश्चिम एशिया में अब भी तनाव बना हुआ है। इस तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अगले हफ्ते भारत आ सकते है। बताया जा रहा है कि अराघची 14 और 15 मई को नई दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आ सकते हैं। गौरतलब है कि भारत अभी ब्रिक्स का अध्यक्ष है। हमले के बाद ईरान चाहता था कि भारत ब्रिक्स के अध्यक्ष के नाते इसकी आलोचना करे। बताया जा रहा है कि ईरान अब...