Iranian President

  • ईरानी राष्ट्रपति ने सात देशों को शुक्रिया कहा

    नई दिल्ली। अस्थायी युद्धविराम के तहत ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले रूके हैं। इस बीच एक दौर की वार्ता भी हो चुकी है, जो कामयाब नहीं रही। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने बुधवार को कहा कि जब दुनिया में मुश्किल और बड़े हालात बनते हैं, तब देशों की असली पहचान सामने आती है। उन्होंने युद्ध के दौरान ईरान का समर्थन करने के लिए सात देशों को शुक्रिया कहा। पेजेशकियान ने कहा कि स्पेन, चीन, रूस, तुर्किए, इटली और मिस्र ने जिस तरह इजराइल के खिलाफ रुख लिया है, वह उनकी पुरानी सोच और इतिहास को...

  • पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति से बात की

    नई दिल्ली। पाकिस्तान की मध्यस्थता में इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बातचीत की। बताया जा रहा है कि पुतिन ने कहा कि उनका देश पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने और शांति बहाल करने के लिए हर संभव मदद देने को तैयार है। पुतिन और पेजेशकियान के बीच वार्ता की जानकारी देने के लिए रूस की तरफ से बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि पुतिन ने राजनीतिक और कूटनीतिक रास्ते से इस समस्या का...

  • इजराइली हमले में घायल हुए थे ईरानी राष्ट्रपति

    तेहरान। ईरान और इजराइल के बीच पिछले महीने जून में 12 दिनों तक जंग हुई थी। इस दौरान 16 जून को इजराइल के हमले में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान घायल हो गए थे। ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स ने इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने 16 जून को तेहरान के पश्चिमी हिस्से में एक इमारत पर छह मिसाइलों से हमला किया था। उस समय इमारत में देश की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी कैबिनेट की बैठक चल रही थी। बैठक में राष्ट्रपति पजशकियान के साथ ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, न्यायपालिका प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई और कई...

  • मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से बात की

    नई दिल्ली। ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से बात की है। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मैंने ईरान के राष्ट्रपति से बात की। हमने मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और तनाव बढ़ने को लेकर गहरी चिंता जताई। मैंने तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने की अपील की और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली की जरूरत पर जोर दिया’।