मानवीय आधार पर ईरानी जहाज को जगह दी
नई दिल्ली। भारत में नौसेनिक अभ्यास से लौट रहे ईरान के एक जहाज को अमेरिकी पनडुब्बी से मार कर समुद्र में डुबा दिए जाने की घटना के बाद अब खबर आई है कि भारत ने ईरान के एक दूसरे जहाज को अपने यहां रूकने की जगह दी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने मानवीय आधार पर इस ईरानी नौसैनिक जहाज को कोच्चि बंदरगाह पर आने की इजाजत दी है। राजधानी में रायसीना डायलॉग के दौरान जयशंकर ने कहा कि ईरान की ओर से भारत को संदेश मिला था कि उनका एक जहाज तकनीकी दिक्कत का सामना...