पटना में बापू का भजन गाने पर हंगामा।
मशहूर लोक गायिका देवी ने ‘रघुपति राघव राज राम...भजन की लाइन ‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’ गाया तो सभागार में 60-70 लोग नाराज हो खडे हो गए। सभी अपनी जगह पर खड़े होकर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने लगे। पटना। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राज राम...’ गाने को लेकर हंगामा हो गया। घटना बुधवार, 25 दिसंबर की है, जब बिहार की मशहूर लोक गायिका देवी को यह भजन गाने के लिए विरोध का सामना करना पडा और माफी मांगनी पड़ी। इतना ही नहीं...