इजरायल-हिजबुल्लाह युद्धविराम लागू, जो बाइडेन ने समझाया क्या है डील
वाशिंगटन। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध विराम लेबनान में स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 4 बजे (02:00 जीएमटी/सुबह 7:30 बजे भारतीय समय) लागू हो गया। इससे एक वर्ष से जारी संघर्ष खत्म हो जाएगा। टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक समझौते को इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रिमंडल ने मंगलवार रात को मंजूरी दी, कथित तौर पर 60 दिनों की संक्रमण अवधि प्रदान करेगा, जिसके दौरान आईडीएफ दक्षिणी लेबनान से अपनी सेना वापस ले लेगा, जबकि लेबनानी सेना लिटानी नदी के दक्षिण में लगभग 5,000 सैनिकों को तैनात करेगी, जिसमें इजरायल की सीमा पर 33 चौकियां भी शामिल हैं। हिजबुल्लाह के समर्थक...