इजराइली हमले में बसीज फोर्स को बड़ा नुकसान
नई दिल्ली। इजराइल ने ईरान के ऊपर बड़ा हमला किया है। इस बार उसका हमला ईरान की बसीज फोर्स को नुकसान पहुंचाने का था। सोमवार की रात को हुए इस हमले में बताया जा रहा है कि बसीज फोर्स को बड़ा नुकसान हुआ। उसके तीन सौ सैनिक और कमांडो मारे जाने की खबर है। यह भी बताया जा रहा है कि इजराइली हमले में तेहरान के कई कमांड सेंटर, लॉजिस्टिक यूनिट और वाहन डिपो को निशाना बनाया गया, जिससे बसीज की सैन्य क्षमता को बहुत नुकसान पहुंचा है। ईरान सरकार की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया है...