इजराइली चुनाव में विदेशी दखल की जांच होगी
तेल अवीव। इजराइल में 27 अक्टूबर को हुए संसदीय चुनाव में विदेशी दखल की आशंका जताई गई है। चुनाव आयोग ने जांच एजेंसी 'शिन बेट' को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ के मुताबिक, एजेंसी एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट सौंपेगी। प्रधानमंत्री नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को शक है कि कतर और तुर्किये से इजराइल और वेस्ट बैंक में पैसे भेजे गए। इनका इस्तेमाल अरब नागरिकों की फंडिंग के लिए किया गया। दूसरी ओर विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने भी यह मामला उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाए। आइजनकोट ने...