IT companies

  • आईटी कंपनियों में लिवाली से बाजार में तेजी

    आईटी कंपनियों में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को एक बार फिर अच्छी तेजी देखी गई और टेक महिंद्रा का शेयर करीब साढ़े आठ प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 413.66 अंक (0.56 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 74,729.27 अंक पर पहुंच गया। हल्की बढ़त में खुलने के बाद कुछ देर के लिए यह लाल निशान में जरूर गया था, लेकिन एक बार वापसी करने के पूरे दिन तेजी बनी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 148.80 अंक चढ़कर 23,146.15 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों का 23 सितंबर...

  • बाजार पर मार

    बीते जून में 771 कंपनियों (इनमें बैंक और वित्तीय कंपनियां शामिल नहीं हैं) की औसत मुनाफा वृद्धि दर में गिरावट आई। साल भर पहले के आंकड़ों से तुलना की जाए, तो असल में उनका औसत मुनाफा आठ प्रतिशत घटा। सूचना तकनीक (आईटी) कंपनियों के मुनाफे में गिरावट और वहां कर्मचारियों की छंटनी की खबरों के बाद अब पूरे कॉरपोरेट सेक्टर से सामने आए आंकड़े भारतीय बाजार पर गहराते संकट का आभास करा रहे हैं। जून में 771 कंपनियों (इनमें बैंक और वित्तीय कंपनियां शामिल नहीं हैं) की औसत मुनाफा वृद्धि दर में पिछली दो तिमाहियों की तुलना में गिरावट आई।...