जबलपुर में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में गुरुवार की शाम को पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया। हादसा खमरिया टापू के पास हुआ। पहले बताया जा रहा था कि क्रूज में 30 लोग सवार थे। हालांकि बाद में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 40 से 45 लोग क्रूज पर सवार थे, जो इसका क्षमता से बहुत ज्यादा था। क्रूज पर सवार लोगों में से 15 लोग तैरकर बाहर निकल गए हैं। यह भी खबर आई है कि क्रूज पर सवार लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। राहत व बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके...