Jama Masjid

  • बकरीद पर बंद रही श्रीनगर की जामा मस्जिद

    श्रीनगर। बकरीद के मौके पर इस साल भी श्रीनगर की जामा मस्जिद का ताला नहीं खुला। इसे लेकर राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सवालों से घिरे हैं। हालांकि उन्होंने खुद ही असहायता जताते हुए कहा कि वे नहीं जानते हैं मस्जिद क्यों नहीं खुली। विधानसभा चुनाव में लोकप्रिय सरकार का गठन होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि इस साल मस्जिद खुल सकती है। लेकिन श्रीनगर की जामा मस्जिद लगातार सातवें साल ईद उल अजहा पर बंद रही। गौरतलब है कि 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद सुरक्षा कारणों से जामा मस्जिद पर ताला लगा है। जम्मू...

  • संभल की जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट दाखिल

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी गई है। सर्वे के बाद हुई हिंसा की वजह से विवादों में आई इस मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट चंदौसी कोर्ट में दाखिल की गई है। गुरुवार को कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने करीब 45 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है। इसके साथ करीब साढ़े चार घंटे की वीडियोग्राफी और 12 सौ से अधिक फोटो भी अदालत को दिए गए हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि जामा मस्जिद में मंदिर होने के सबूत मिले हैं। मस्जिद में 50 से अधिक फूल, निशान और...

  • संभल जामा मस्जिद की रिपोर्ट नहीं हुई पेश, अगली सुनवाई आठ जनवरी को

    संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जामा मस्जिद (Jama Masjid) सर्वे की रिपोर्ट शुक्रवार को जिला न्यायालय में पेश नहीं हो सकी। कोर्ट कमिश्नर ने रिपोर्ट पूरी न होने की बात बताते हुए 10 दिन का समय मांगा। रिपोर्ट अब 8 दिसंबर को पेश होगी। मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। कोर्ट कमिश्नर रमेश चंद्र राघव ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट अभी पूरी नहीं हुई है। कोर्ट से 10 दिन का समय मांगा है। इस मामले की सुनवाई 8 जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को पहला सर्वे और 24 को दूसरे सर्वे के दौरान हिंसा...