जम्मू, पंजाब, हिमाचल में तबाही
नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्सों में दो पहाड़ी राज्य, जम्मू कश्मीर व हिमाचल और पंजाब भारी बारिश, बाढ़ और भयंकर भूस्खलन की चपेट में हैं। जम्मू में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में भूस्खलन होने की खबर है। माता वैष्णो देवी के रास्ते में अर्धकुमारी के पास हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 40 से ज्यादा हो गई है। जम्मू के जौरियान इलाके में सेना के 27 जवान फंस गए थे। करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद उनको सुरक्षित निकाला गया। देश के दूसरे हिस्सों में भी मानसून का कहर जारी है। पंजाब में भी...