Jammu

  • जम्मू, पंजाब, हिमाचल में तबाही

    नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्सों में दो पहाड़ी राज्य, जम्मू कश्मीर व हिमाचल और पंजाब भारी बारिश, बाढ़ और भयंकर भूस्खलन की चपेट में हैं। जम्मू में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में भूस्खलन होने की खबर है। माता वैष्णो देवी के रास्ते में अर्धकुमारी के पास हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 40 से ज्यादा हो गई है। जम्मू के जौरियान इलाके में सेना के 27 जवान फंस गए थे। करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद उनको सुरक्षित निकाला गया। देश के दूसरे हिस्सों में भी मानसून का कहर जारी है। पंजाब में भी...

  • जम्मू में भारी बारिश से आफत

    जम्मू। माता वैष्णो देवी के रास्ते में हुए भूस्खलन के बाद जम्मू में बारिश की वजह से बड़ी आफत आई हुई है। जम्मू में बारिश का 115 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विभाग न  बताया है कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक यानी 24 घंटे में जम्मू में 296 मिलीमीटर बारिश हुई। 52 साल पहले 1973 में नौ अगस्त को 272.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। यह रिकॉर्ड टूट गया है। भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए...